फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयु के फेर में उलझा 21 लोकतंत्र सेनानियों का आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोकतंत्र सेनानियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन ने निर्देशित किया है। आयुष्मान कार्ड बनाने में उम्र की शर्त के कारण 21 लोकतंत्र सेनानी वंचित रह गए हैं। सेनानियों ने इसे छलावा बताया है। उनका कहना है कि 70 साल की उम्र वाले सभी बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानियों के लिए भी 70 साल की शर्त लगा दी गई है, फिर लोकतंत्र सेनानी के लिए अलग कैटेगरी के प्रचार का क्या औचित्य है।
विज्ञापन

विभिन्न कैटेगरी के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानियों के लिए सरकार ने अलग से कैटेगरी बनाते हुए सभी पात्रों का कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के लिए निर्देशित किया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 59 लोकतंत्र सेनानी चिह्नित किए गए हैं। इसमें 70 साल की उम्र वाले 38 लोग हैं, जिसमें से 37 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। इसके अलावा 21 ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र अभी 70 साल पूरी नहीं है। इन लोगों को आयुष्मान का लाभ उठाने के लिए 70 साल की उम्र तक इंतजार करना पड़ेगा।

27 हजार बुजुर्गो का बन चुका है कार्ड
जिले के 27 हजार बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। यह वह बुजुर्गं हैं, जिनकी उम्र 70 साल हो चुकी है। आधार कार्ड के अनुसार 70 साल की उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जिले में लगभग 71 हजार बुजुर्ग आयुष्मान के पात्र चिह्नित किए गए हैं। गांव से लेकर शहर तक निवास कर रहे इन बुजुर्गों को खोजकर उनका कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकतंत्र सेनानियों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। 70 साल की आयु पूर्ण होने पर ही पोर्टल पर नाम उठा रहा है। ऐसे में 21 का कार्ड अभी नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें