फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांव में ही बनेगा बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड...आज से शुरू होगा अभियान

Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। जिसके लिए इन बुुजुर्गों को सीएचसी या अस्पतालों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगा। गांवों में ही इनका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1187 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंचायत सहायक व आशा बहू, एएनएम और सीएचसी की मदद से गांव के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। शिविर की शुरूआत मंगलवार से होगी, जो पूरे एक माह 25 दिसंबर तक कैंप का आयोजन होगा। समाज कल्याण विभाग के अनुसार जिले में 70 साल से अधिक आयु वर्ग वाले करीब 75 हजार से अधिक बुजुर्ग हैं।
सरकार के नए नियमों के अनुसार अब इन बुजुर्गों को बिना शर्त पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना है। अभी तक राशन कार्ड के सभी सदस्यों की उम्र 60 साल से अधिक होने पर ही आयुष्मान कार्ड बनता था। लेकिन योजना का विस्तार मिलने पर 70 साल से अधिक आयु वाले सभी बुुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया है। पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एएनएम, आशा कार्यकर्ता, संगिनी, पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

25 नवंबर से यह अभियान शुरू होगा। आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रबंधक डॉ. स्वाति त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक सीएचसी व अस्पतालों में कुल 15 हजार 617 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। बुजुर्ग घर बैठे खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। 70 साल से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक चाहे गरीब हो या अमीर योजना का लाभ ले सकता है। पंजीकरण के लिए आधारकार्ड, राशनकार्ड, मोबाइल नंबर, पता प्रमाणपत्र आदि जरूरी है। गांव में ही कार्ड बन जाएगा। इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है, यह निशुल्क है।
-
आयुष्मान कार्ड व लाभ पाने वालों की संख्या
जिले में अब तक दो लाख 62 हजार 122 परिवार चिह्नित किए गए, जिसमें दो लाख 36 हजार 122 परिवार का आयुष्मान कार्ड बन गया। इन परिवार में कुल 12 लाख 44 हजार 104 आयुष्मान कार्ड बनने हैं, जिसमें सात लाख 48 हजार 192 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें से 17 हजार 12 लाभार्थी उपचार की सुविधा प्राप्त कर चुके हैं, इसमें बुजुर्ग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें