फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग: आज से पांच दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग : आज से पांच दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आगाज
विज्ञापन

बस्ती। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सरकार के निर्देश पर 18 से 23 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। सीएचसी व ब्लॉकवार अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। इस दौरान संबंधित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के समस्त स्टाफ व योग प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। जिससे मरीजों की जांच व उपचार में असुविधा न हो।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को परशुरामपुर में डॉ. चंद्रमौलि तिवारी एवं विक्रमजोत के समस्त स्टॉफ, 19 अप्रैल को रुधौली व भानपुर में डॉ. अजीत कुमार यादव के साथ रुधौली के समस्त स्टॉफ और डॉ. अवनीश शुक्ला के साथ भानपुर के समस्त स्टाफ, 20 अप्रैल को विक्रमजोत, सल्टौआ, हर्रैया व दुबौलिया में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शबनम जहां, डॉ. मीरा सैनी व डॉ. अर्चना यादव के साथ विक्रमजोत, सुभई, भदावल और ओझागंज के स्टॉफ मौजूद रहेंगे। 21 अप्रैल को बहादुरपुर व बनकटी में डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. अरुणेंद्र कुमार गौतम के साथ कलवारी व पोखरा बाजार के समस्त स्टाफ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

22 अप्रैल को गौर व मरवटिया सीएचसी पर डॉ. बालकृष्ण यादव और डॉ. लक्ष्मी सिंह व पोखरनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र चौधरी की टीम मौजूद रहेगी। डॉक्टरों के साथ मुसहा व नगर बाजार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहेंगे। 23 अप्रैल को कुदरहा, कप्तानगंज व सांऊघाट में डॉ. रवींद्र कुमार यादव, डॉ. प्रदीप कुमार पाल एवं डॉ. इंद्र बहादुर के साथ जनवल, पोखरा बाजार व सिसुआ बरवार चिकित्सालय की टीम लगाई गई है। शिविर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में ये टीम रहेगी मौजूद
- मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के अनुसार संतकबीरनगर के खलीलाबाद व सांथा ब्लॉक में 18 अप्रैल को डॉ. जरीन फातिमा, डॉ. अकमल फसीह व डॉ. जयश्री की टीम मौजूद रहेगी। बेलहर कला में डॉ. संदीप कुमार व डॉ. देवेंद्र नारायण शुक्ल की टीम, मेहदावल में डॉ. जीतेंद्र कुमार, नाथनगर में डॉ. गौरीदत्त मिश्रा, हैसर बाजार में डॉ. ज्योति कौशल, पौली में डॉ. नागेंद्र कुमार के साथ खलीलाबाद, नौगो, बेलहर कला, मेहदावल, गोरयाभार, गौवापार व हरिहरपुर चिकित्सालयों के स्टाफ के शिविर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें