दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल रैली निकाल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित
बस्ती। आचार्य रामचंद्र शुक्ल मेमोरियल टाउन क्लब से रविवार को दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति तथा स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह जागरुकता रैली गांधीनगर, इंदिरा नगर होती हुई जीजीआईसी में जाकर समाप्त हुई। रैली के आगे-आगे मतदाता जागरूकता रथ चल रहा था। इसके पीछे-पीछे मोटराइज्ड तथा ट्राई साइकिल पर बैठे हुए दिव्यांगजन हाथों में तख्ती लिए हुए चल रहे थे। रैली के जीजीआईसी पहुंचने पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने संबोधित किया। कहा कि तीन मार्च को स्वयं मतदान करें व अन्य को भी प्रेरित करें। अपनी दिव्यांगता को शक्ति के रूप में प्रयोग करें। सभी को अधिकाधिक एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई। दिव्यांगजन ट्राईसाइकिल रैली के समापन अवसर पर उन्होंने नजीर अहमद, अरुण शुक्ला, रामप्रसाद चौधरी, भानमती सोनकर को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, दिव्यांग स्वीप आईकान राकेश सोनी, दृष्टिबाधित अमर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने सभी का स्वागत किया। संचालन पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया इस मौके पर डीआईओएस डी.एस. यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला, प्रधानाचार्य शिवबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
जागरूकता के लिए पैदल मार्च
डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उपनिदेशक दिव्यांगजन अनूप कुमार, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, संध्या दीक्षित, प्रीति श्रीवास्तव, सरोज, हिना खातून, स्काउट गाइड से सत्या पांडेय, डॉ. हरेंद्र सिंह, भूपेश सिंह, बीपी आनंद, मयंक श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, हरिओम प्रकाश उर्फ लल्ला आदि ने पैदल मार्च किया।