फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोलियो अभियान की निकली जागरूकता रैली, 3.48 नौनिहाल होंगे आच्छादित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में रविवार को आयोजित पल्स पोलिया अभियान के बूथ दिवस की सफलता के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। यूआईपी से सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जिले में इस बार 3.48 लाख बच्चे पोलियोरोधी खुराक से आच्छादित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से लोगों को पल्स पोलियो अभियान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। जिले में लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बस्ती जिले में 3.48 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
रविवार को आयोजित बूथ दिवस में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें प्रतिरक्षित करने के लिए अगले दिन से टीमें डोर टू डोर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बूथ दिवस पर अधिक से अधिक बच्चे आच्छादित होंगे, इसके लिए सभी एमओआईसी को निर्देशि दिए गए हैं। डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि पड़ोसी देशों में लगातार मिल रहे केस व सीवर लाइन के पानी की हो रही नियमित जांच के बाद भारत सरकार की ओर से पोलियो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 85 स्थानों पर पोलियो बूथ के साथ जिले में कुल 1594 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर एएनएम व अन्य स्टॉफ की तैनाती रहेगी। इस दिन सभी विद्यालय खुले रहेंगे तथा बुलावा टोलियों को सक्रिय किया गया है। ग्राम प्रधान, कोटेदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का इसमें सहयोग लिया जाएगा। सोमवार से टीम घर-घर जाकर छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करेगी। इसके लिए कुल 750 टीम बनाई गई हैं।
सीएमओ ने बिना संकोच सभी पात्र बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के लिए अभिभावकों से अपील की है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ल, एआरओ राजेश चौधरी, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया, संगम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
रेलवे, बस स्टैंड पर भी रहेगी तैनाती
पोलियो बूथ दिवस के अगले दिन से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। दूसरी जगहों से आने वाले यात्रियों के बच्चों को यह टीम दवा पिलाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 63 टीमें बनाई गई हैं। तीन जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान 38 मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। यह टीमें ईंट भट्ठों पर रहने वाले परिवार के बच्चों, घुमंतू लोगों के डेरे पर जाकर उनके बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें