फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उम्मीद के रंग’ के लिए डॉ. सर्वेष्ट सम्मानित

विज्ञापन
डॉ सर्वेष्ट मिश्र को उम्मीद के रंग पुस्तक लेखन के लिए शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा निदेशक बोले, इससे अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य की प्रेरणा मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को बेसिक शिक्षा विभाग और टाटा ट्रस्ट की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘उम्मीद के रंग’ के लेखन के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह यह सम्मान उन्हें अपने कार्यालय में आयोजित समारोह में दिया। पुरस्कार स्वरूप डॉ. सर्वेष्ट प्रशस्ति पत्र व पुस्तक की प्रति भेंट की गई। पुस्तक में बस्ती के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के नवाचारी प्रधानाध्यापक डॉ. मिश्र और अन्य 24 उत्कृष्ट शिक्षकों के अनुभवों व जीवन यात्रा पर आधारित ऐसे शिक्षकों की संघर्ष कथा हैं जिन्होंने सरकारी विद्यालयों के अन्य शिक्षकों के लिये बेहतरीन कार्य किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा यह पल सभी लेखकों के जीवन में काफी रोमांचकारी होता है। इससे अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सहायक शिक्षा निदेशक मुबीन अहमद ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। टाटा ट्रस्ट के विश्वम्भर ने पुस्तक के प्रकाशन में टाटा ट्रस्ट के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी और एक लघु फिल्म भी दिखाई। कार्यक्रम में डॉ. सर्वेष्ट ने अपने शिक्षक जीवन के अनुभव व इस पुस्तक के लेखन के जुड़े अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें