फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंजिश में की गई थी अवधेश की हत्या

Thu, 07 Nov 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनहा। मुकामी पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर हत्या के मामले में दो नामजद सहित दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
29 मई को पचमोहनी में देसी शराब के दुकान के पास हसनापुर गांव के अवधेश मिश्र उर्फ अनूप का शव संदिग्ध हालत में मिला था। अवधेश के शरीर पर चोट के निशान की वजह से उसकी मौत संदिग्ध मानी जा रही थी।
अवधेश के पिता रामनेवास ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे का शराब की दुकान पर अंडा बेचने वाले राजेश से झगड़ा हुआ था। उसी रात में राजेश व जमुना प्रसाद ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिन बीतने के बाद केस दर्ज न होने पर अवधेश के पिता ने सीजेएम आशीष कुमार राय की कोर्ट में वाद दायर कर केस दर्ज करने की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अवधेश के पिता की तहरीर पर राजेश कुमार निवासी कोठिली, जमुना यादव निवासी हसनापुर थाना सोनहा सहित दो अज्ञात आरोपियों केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें