फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शरदकालीन गन्ना बोआई शुरू, पांच उन्नत प्रजातियों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। शरदकालीन गन्ना बोआई से किसानों की पैदावार और आय बढ़ाने के उद्देश्य से चीनी मिल रुधौली ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत किसानों को उन्नत प्रजातियों के बीज अपनाने और आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन




अभियान की शुरुआत के दौरान चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने खेतों का निरीक्षण किया और किसानों को बोआई के लिए प्रेरित किया।



अभियान जोगिया, समस्तपुर, मलानी, सैदुल्लापुर, अदमापुर, उपरेला, पिरेला और चंदोरवा सहित क्षेत्र के कई गांवों में चलाया जा रहा है।



इस वर्ष बोआई के लिए 0118, 14201, 18231, 16202 और 20016 प्रजातियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कहा कि शरदकालीन बोआई गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता सुधारने का अच्छा अवसर है। किसानों को उन्नत बीजों के साथ आधुनिक तकनीक अपनानी चाहिए।



सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय गगन ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में गन्ना अधिकारी अंजनी तिवारी, धर्मराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें