फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गायघाट में दो बोरी विस्फोटक बरामद, केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। पुलिस ने गायघाट बाजार से जांच के दौरान दो बोरी विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कलवारी के सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय पटाखा व्यवसाय से जुड़े लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान राम किशोर निवासी गायघाट के यहां भारी मात्रा में बारूद से युक्त पटाखा बरामद हुआ। वह उनसे संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में दो बोरी विस्फोटक बरामद किया गया। राम किशोर के खिलाफ अधिक मात्रा में विस्फोटक रखने के आरोप में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें