फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल लेखपाल और भाजपा नेताओं में हाथापाई

Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। सोमवार दोपहर कप्तानगंज कस्बे में रिश्वत मांगने को लेकर बीजेपी नेताओं और एक लेखपाल के बीच हाथापाई की घटना सामने आई। लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का कारण एक गरीब महिला के आय प्रमाण पत्र के संबंध में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिलखाव गांव की एक गरीब महिला के आय प्रमाण पत्र के लिए हल्का लेखपाल से रिपोर्ट बनवानी थी। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने लेखपाल से बातचीत की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे लेखपाल दुर्गा मंदिर के निकट चाय की दुकान पर पहुंचे, तब बीजेपी नेताओं और लेखपाल के बीच कहासुनी शुरू हुई और कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। लेखपाल ने दावा किया कि बीजेपी नेताओं ने उन्हें गलत काम करने के लिए दबाव डाला। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि लेखपाल हर काम के लिए रिश्वत की मांग करता था, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एसओ कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली जा चुकी है और मामले की छानबीन की जा रही है। एसडीएम हरैया सतेंद्र सिंह ने भी कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ हरैया के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लेखपाल के साथ मारपीट पूरी तरह से गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें