फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू सात जिलों की टीमों ने लगाया निशाना

Tue, 23 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोरखपुर जोन की 50वीं अन्तर जनपदीय प्रति​योगिता के प्रतिभागी-पुलिस - फोटो : कोच
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर जोन की 50वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स का सोमवार को भव्य शुभारंभ एसपी अभिनंदन ने किया। बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और विभिन्न जिलों की टीमों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रतियोगिता में रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीसिएंसी रेस जैसी विभिन्न खेल श्रेणियों में महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर एसपी अभिनंदन ने सभी टीमों को खेल भावना के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन देने की सलाह दी। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के सात जिलों बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोण्डा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला चरण एलार्म एफीसिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस चरण में सभी टीमों ने अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया। परिणाम का ऐलान समापन सत्र में किया जाएगा। समापन समारोह 24 सितंबर को बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने प्रतिभागियों की सुरक्षा और खेल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें