फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलक्ट्रेट में गृहमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

Fri, 27 Dec 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के संयोजन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गृहमंत्री काे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने गृहमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम आदि ने कहा कि बाबा साहब के दौर में भारतीय समाज में जो कानून चल रहा था वह मनुस्मृति के विचारों पर आधारित था। यह पुरुष सत्तात्मक, भेदभाव वाला कानून था, जिसमें इंसान को जाति और वर्ग के आधार पर बांटा गया था। इस दौरान आरके गौतम, रामानुज भाष्कर, राम सुमेर यादव, तिलकराम गौतम, चन्द्र प्रकाश गौतम, सत्येन्द्र कन्नौजिया, बच्चूलाल, रामवृक्ष के साथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें