फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंजिश में हथौड़ी से हमला, चार लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में पुराने मकान को गिराकर नया घर बनवा रहे मो. अनवर पर सगे भाइयों ने सहयोगी के साथ हथौड़ी और सरिया से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच एसआई स्वामीनाथ सिंह कर रहे हैं। तहरीर में मो. अनवर ने बताया कि वह अपने पुराने मकान को गिराकर नया मकान बनवा रहे हैं।
मंगलवार को उसके भाई मो. अनीश और मो. अनस हथौड़ी, सरिया लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उसे बगल के मकान में भागना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि उसके दोनों भाई मुंबई में रहते हैं और उनके आने की जानकारी भी उसे नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सिकंदर आलम के घर में रुके थे। आरोप लगाया कि सिकंदर के भांजे सुहेल अहमद ने फोन कर उन्हें बुलाया था और उसके उकसावे पर ही हमला किया गया। संवादप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें