फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट की चपेट में आने से अतरौड़ा के युवक की मौत

Mon, 12 Aug 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा प्रांत के हरिनगर में डेयरी फार्म पर काम करता था
विज्ञापन

- हीटर पर खाना बनाते समय हुआ हादसा
- दो महीने पहले वह घर से मजदूरी करने गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। हरैया क्षेत्र के अतरौड़ा (रकबा) का रहना वाले युवक की हरियाणा प्रांत के हरिनगर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिजन शनिवार रात ही हरियाणा के लिए निकल गए।
जानकारी के मुताबिक अतरौड़ा (रकबा) गांव निवासी राजू दो साल से हरियाणा के हरिनगर में एक डेयरी फार्म पर रहकर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात 7 बजे वह फार्म में हीटर पर खाना बना रहा था तभी वह बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात 8 बजे डेेयरी फार्म के अन्य लोगों ने देखा कि राजू बेसुध पड़ा है। जब करीब पहुंचे तो राजू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म के मालिक ने घटना की सूचना परिजनों की दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। राजू अपने पीछे पत्नी छाया, बिटिया आंचल (12), पुत्र आयुष (8), सिक्कम (4) और मां सुभागी को छोड़ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें