बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पुराने मुकदमे को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी अजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मामा के लड़के के साथ अपनी बहन को मिलकर बस्ती से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वे कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट अंडरपास के निकट पहुंचे, तो वहां मोनू कबाड़ी के सामने रुककर बात कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान वहां पहुंचे विपक्षीगणों ने पुराने मुकदमे को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अभिषेक मिश्र उर्फ बंटी निवासी गौरा, अतुल भट्ट, नितिन सिंह निवासीगण अभयपुरा, थाना कप्तानगंज और अनुभव पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।