फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रामपुर निवासी लक्ष्मीकांत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 22 सितंबर की शाम वह कार से गायघाट जा रहे थे। गांव के पूरब मोड़ के पास सामने से नितिन और बाइक सवार सत्यम मिश्र आ गए। दोनों वाहन आमने-सामने रुक गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नितिन और सत्यम मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें