कलवारी। बस्ती-अयोध्या हाईवे स्थित गोटवा बाजार में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौबाह, थाना नगर निवासी रजनीश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे गोटवा बाजार स्थित शराब की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर प्रदीप चौधरी, विनय चौधरी और प्रदीप चौधरी के भांजे ने उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। प्रभारी निरीक्षक नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव को सौंपी गई है। संवाद