पीएचसी सल्टौआ पर मांगों को लेकर आशाओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन - संवाद
सल्टौआ। पीएचसी परिसर में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय के लिए प्रदर्शन किया। प्रभारी डॉ. अमित कुमार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने ज्ञापन में बताया कि उन्हें तीन माह का मानदेय, टीबी डॉट्स प्रोवाइडर का भुगतान अप्रैल 2024 से अब तक नहीं मिला है।
इसके अलावा प्लस पोलियो और फाइलेरिया अभियान में किए गए कार्यों का भी भुगतान अब तक लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे सभी स्वास्थ्य अभियानों का बहिष्कार करेंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने आशाओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि भुगतान जल्द कराया जा सके। इस मौके पर सुषमा चौधरी, विद्यावती, बीनू पांडेय, रीता देवी, पूनम चौधरी, कृष्णावती, ज्ञानमती, निर्मला, पूनम, रजनी देवी, वेदमती, नीलम सिंह, उर्मिला देवी, किरण, शोभावती, सरोज समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। संवाद