फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी अस्पतालों में भी लगेगी एआरवी व एसआरवी वैक्सीन...तैयार हो रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निजी अस्पतालों को भी अब कुत्ता काटने की सुई लगानी होगी। शासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि निजी अस्पतालों में कुत्ता काटने की सुई एआरवी व एसआरवी का स्टॉक अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। इससे संबंधित मरीज अगर अस्पताल पर आता है तो तत्काल उसका इलाज करते हुए प्रथम डोज सुई लगाई जाएगी। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में निजी अस्पतालों को जानवरों से सुरक्षित रखने व इलाज की सुविधा के संबंध में निर्देशित किया गया है। निजी अस्पतालों से सूचना एकत्र कर शासन को भेजी जा रही है। कुत्ता, बंदर सहित अन्य जानवरों के काटे जाने से जहां एक ओर मरीज की जान पर बन आती है, वहीं इलाज में चूक से जानवर के काटने पर शरीर में रैबीज के प्रवेश होने की दशा में गंभीर रोग का खतरा पैदा हो जाता है।
एक बार बीमारी हो जाने पर इसका इलाज नहीं है, मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो जाती है। समय पर इसकी सुई का लगना ही एकमात्र इलाज है। अगर इलाज की सुविधा सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मिलने लगेगी तो लोगों को काफी सुविधा होगी। अक्सर अवकाश के दिन सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं लग पाती है, इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन

-
सुप्रीम कोर्ट ने लिया है स्वत: संज्ञान
स्वास्थ्य विभाग के एसीएस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने आवारा कुत्तों के काटे जाने व आवारा पशुओं से मानव जीवन प्रभावित होने का स्वत. संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा है कि आवारा कुत्ते व पशु परिसर में प्रवेश न करने पाएं, चिकित्सा इकाईयों को विशेषकर कुत्तों से मुक्त रखने के लिए परिसर की चहारदीवारी आदि बनवाकर सुरक्षित किया जाए। सरकारी व निजी अस्पतालों में हर समय कुत्ता काटने की सुई उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

कोट
एआरवी व एसआरवी वैक्सीन के लिए निजी अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है। दिशा-निर्देश के अनुसार वैक्सीन की उपलब्धता रहेगी।
डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें