फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की नौवीं कक्षा की छात्रा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोपी फूल कुमार को पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के भरौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि आरोपी फूलकुमार निवासी संसारपुर थाना वाल्टरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।
बता दें कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सोलह वर्षीय ज्योति कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता घटना के कुछ दिनों पहले ही मुंबई चले गए थे। गांव में वह अपनी मां व छोटे भाई के साथ रह रही थी। उसके दो अन्य भाई लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं। 21 मई की रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे मे सोने चली गई। रविवार की सुबह जब काफी देर तक नहीं जागी तो मां उसे उठाने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो अन्दर खूंटी से बंधे सफेद रंग के दुपट्टे के सहारे वह लटक रही थी। 27 मई को दी गई तहरीर में मृतका की मां का आरोप है कि संसारपुर निवासी फूल कुमार उनकी बेटी से फोन पर बात करता था। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर उसने बेटी को धमकी दी तो इसकी जानकारी उन्हें हुई थी। फूल कुमार की किसी बात से नाराज होकर ज्योति ने आत्महत्या कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें