मंगलवार की शाम को बस्ती शहर में निकली भव्य ज्योति यात्रा में आस्था का सैलाब नजर आया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ज्योति यात्रा में प्रतिभाग किया। मां भगवती के जयघोष से शहर गूंजता रहा।
दुर्गा पूजा समिति कंपनी बाग की ओर से निकाली गई ज्योति यात्रा का शुभारंभ मंगलवार की शाम छह बजे मुख्य आयोजक कमलसेन ने देवी ज्योति का पूजन कर किया। इसके बाद शुरू हुई वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती। दिनेश जी महराज के शंख के ध्वनि पर उनके शिष्यों ने गंगा आरती की।
ज्योति यात्रा के सबसे आगे हेमंत सिंह की अगुवाई में लाल वस्त्रधारी घुड़सवार रहे इसके बाद विभिन्न मुद्राओं में बजरंग बली, राम दरबार, मुंबई का मशहूर नगाड़ा, राजस्थान की कच्ची घोड़ी नृत्य, बृज का मशहूर अंतरराष्ट्रीय मयूर नृत्य और हरे-रामा-हरे कृष्णा के भक्तों की टोली जैसे कार्यक्रम ज्योति यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। बीच में चल रहे देवी के ज्योति रथ के पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं देवी गीत गाते हुए चल रही थी।
यात्रा का जगह जगह आरती और पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा कंपनीबाग से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग से होकर गांधीनगर तक गई, वहां एक बार फिर आरती हुई और इसके बाद यात्रा कंपनी बाग वापस आ गई। इसके पूर्व बृज का मशहूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। लखनऊ के मशहूर संजय शाहू ग्रुप की ओर से ध्वनि संचालन और और इलाहाबाद की मशहूर दूधिया रोशनी से ज्योति यात्रा जगमग हुई।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कमलसेन, हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, पूर्व एमएलसी दयाराम चौधरी, नंद किशोर साहू, अखिलेश शुक्ल, रायअंकुरम श्रीवास्तव, संजय द्विवेदी, जहीर, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, बलवंत सिंह, विवेक गिरोत्रा, राजमणि पांडेय, दिनेश पाल, डब्लू सिंह, पवन मल्होत्रा, डा. हरिओम, विनोद सचदेवा, विनय गौड़, भूपेंद्र चौधरी, अभिषेक पाल, मुकेश, महेश सिंह, सुनील गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, अजय सिंह गौतम, आलोक पांडेय, भूपेंद्र सिंह राणा, अखंड प्रताप सिंह, अखंड पाल, बाबूराम दूबे, अंकुर वर्मा, रिंकू श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, हरी सिंह, अभिनव उपाध्याय, अरविंद बथवाल, जगदीश शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव, राजन मिश्र, वरुण गुप्ता, जयंत गुप्ता, विकास चौधरी, राहुल द्विवेदी, हिमांशुसेन, रामविनय, अजय पांडेय, डॉ. सुजा, इद्रीश, सोनू पांडेय, एसके नंदन आदि मौजूद रहे।