फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जर्मनी में नर्स पद के लिए आवेदन 31 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल के जरिये जर्मनी में नर्सों की भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश से कुल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती जनपद में 15-15 के दो बैच पर नर्सों की भर्ती की जाएगी। 31 मई तक रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जर्मनी के अस्पतालों, स्पेशलाइज्ड क्लीनिक, रिहैबिलिटेशन सेंटर एवं बुजुर्गों की देखभाल केंद्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को 2,500 यूरो प्रतिमाह (लगभग 2.25 लाख रुपये) वेतन प्रदान किया जाएगा। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें