बस्ती। गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए पात्र खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति पद्म पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना पूर्ण बाॅयोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो एवं खेल संबंधी व्यक्तित्व और कृतित्व का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में चार प्रतियों में जमा करना होगा।
आवेदन पत्र में 25 मई दोपहर दो बजे तक शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के कार्यालय में जमा कराना होगा। संवाद