बस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी पोलिंग स्टेशनों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। बीएलए की सक्रिय भागीदारी से बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं की पहचान करने और निर्वाचक नामावली को अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग का आग्रह किया।