भानपुर। रामनगर ब्लॉक में बुधवार को भाकियू लोक शक्ति गुट की बैठक में किसानों की समस्याएं उठाई गईं। ब्लॉक अध्यक्ष हासिम अली की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद बीडीओ अजीत यादव को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की जांच कराकर उन्हें पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायत नकथर में प्राथमिक विद्यालय से सोनबरसा पुल तक बना खड़ंजा काफी जर्जर हो चुका है। इसकी जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। संवाद