फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धूप में खड़े लोगों से क्षमा मांगी... हर दिल में उतर गए मोदी

Thu, 23 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पीएम मोदी की जनसभा में म​हिलाओं की भीड़।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बोले- ब्याज सहित लौटाऊंगा यह है मोदी की गारंटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री की जनसभा में पंडाल खचाखच भरा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग पंडाल के बाहर तपती धूप में खड़े थे, तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना समय गंवाए धूप में खड़े लोगों से कहा कि मैं क्षमा मांगता हूं, हमारा पंडाल छोटा पड़ गया और आपको धूप में खड़ा होना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि याद रखिए इसे ब्याज सहित लौटाऊंगा। आपने मोदी पर जो विश्वास जताया है उसे बरकरार रखूंगा। आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा, यह मोदी की गारंटी है। इतना सुनकर उत्साहित भीड़ ने नारे लगाकर प्रधानमंत्री को प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि धूप में खड़े लोग देश के लिए खड़े हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं तब तक भारत का मान झुकने नहीं देंगे। आपका यही त्याग मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बस्ती ऋषि वशिष्ठ और राम की भूमि है, यह त्याग और तपस्या की धरती है। मैं यहां जब भी आता हूं तो मुझे दोगुनी ताकत से काम करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें