बस्ती की जनसभा में पीएम मोदी और सीएम योगी।
प्रधानमंत्री ने 33 मिनट के भाषण में श्रीराम के हुई जनता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में यहां 25 मई को मतदान है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे की जमीन को मथ रहे हैं। अब तक किए गए कार्यों की फेहरिस्त जनता के बीच तो रख ही रहे हैं। गरीबों के लिए 3 करोड़ आवास बनाने का वादा भी प्रधानमंत्री ने मंच कर दिया। इस भरोसे को आमजन से जोड़ कर वादा लिया कि जहां कहीं भी जाएं किसी का भी मकान छप्पर कच्चा नजर आए तो मेरे लिंक पर भेज दें। भरोसा करें उसे पक्का मकान मिलेगा। मोदी ने आस्था की गंगा भी बहाई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उल्लेख करना भला प्रधानमंत्री कैसे भूलते। वादों को पूरा करने का भरोसा दिला मोदी आम जन के दिल में उतर गए।
12.30 बजे मोदी का उडनखटोला पॉलीटेक्निक के मैदान में उतरा। मंच पर आम जन का अभिवादन करने के बाद वह मंचासीन सूबे के नेताओं और प्रत्याशियों से मुखातिब हुए। इसके 12.35 बजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वागत अभिभाषण किया। मोदी ने मंच संभालते चिर परिचित अंदाज में भारत माता का जयकारा खुद लगाकर आम जन को इसमें जोड़ लिया। मोदी ने एक-एक कर अपनी बात करीने से रखी। इसके बाद सीधे जनता से जुड़ने के लिए उन बैनरों की तारीफ करते हुए पीछे उपस्थित जन के लिए नीचे करने को कहा। धूप में खड़े लोगों पर उनकी एक नजर पड़ी तो बोले जो आज मेरे लिए इस धूप में तपस्या कर रहे हैं उनकाे मैं विकास के नए आयाम से जोड़ दूंगा। इस तपस्या का फल उन्हें मिलेगा ही। इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। मोदी ने आम जन को आस्था की डुबकी भी लगवाई। सपा और कांग्रेस पर टिप्पणी कर सीधे तौर पर हमला बोला। कहा यह दोनो राम मंदिर ही नहीं सनातन संस्कृति को नष्ट करने की साजिश में जुटे हैं। अपने 33 मिनट के सारगर्भित भाषण में मोदी ने आम जन को झकझोर दिया।
राकेश व राघवेंद्र ने दिखाई ताकत
प्रधानमंत्री के आगमन पर पूर्व प्रमुख नाथनगर व वरिष्ठ भाजपाई राकेश चतुर्वेदी व समाजसेवी राघवेंद्र सिंह ने अपनी ताकत का एहसास कराया। हजारों समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री के जनसभा में पहुंचे। प्रधानमंत्री देश के सिरमौर्य हैं। दुनिया में देश को अलग पहचान दिलाने में नरेंद्र मोदी ने कूटनीति दिखाई है। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह के साथ देवांग सिंह, सरोज मिश्र, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।