फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल का बेमियादी धरना शुरू

Fri, 18 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। किसानों को आपदा राहत का चेक न मिलने से नाराज अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि असमय बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के गेहूं के फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई थी, जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने जनपद को आपदा ग्रस्त तो घोषित कर दिया, मगर अभी भी अधिकतर किसानों को चेक तक नसीब नहीं हुआ।

अपना दल के जिला महासचिव और जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल ने कहा कि जब तक किसानों को उनकी फसल का मुआवजा मिल नहीं जाता, अपना दल का धरना अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने सरकार से वंचित किसानों में शीघ्र आपदा राहत का चेक वितरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


धरने का संचालन कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल ने किया। इस मौके पर गजराज सिंह, अतुल पटेल, हृदय नरायन मिश्र, मनोज कुमार, राम बुझारत चौधरी, प्रशांत सिंह, अंकित यादव, परमानन्द, सोनू यादव, राधेश्याम, दद्दन चौरसिया, अमन शुक्ल, बाबूराम, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें