परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के इमिलिया ग्राम में बृहस्पतिवार की शाम प्रधान
बनने की खुशी में बांटी जा रही मिठाई दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी। आरोप है
कि दूसरे पक्ष ने मिठाई बांट रहे प्रधान पति सहित अन्य को घेर प्राण घातक
हमला कर दिया और दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग की।
इससे
घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल
पहुंचाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। ग्राम पंचायत इमीलिया से पवन सिंह
की पत्नी आरती सिंह प्रधान पद का चुनाव जीता है। उनके
पति पवन
सिंह उर्फ लड्डू सिंह समर्थकाें के साथ बृहस्पतिवार की शाम मेें टीकाजोत
गांव से मिठाई बांट का वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते में दूसरे पक्ष के
लोगों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया।
इसमे पवन सिंह उर्फ लड्डू
सिंह समेत छह लोग घायल हो गए। इनमे से पवन सिंह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें
सीएचसी विक्रमजोत से डांक्टरों ने फैजाबाद रेफर कर दिया है।
वहीं
अन्य घायलो में पवन गौतम, अवधराज सिंह, अमित सिंह, सुमित सिंह, अजय सिंह का
सीएचसी में इलाज चल रहा है। मारपीट और फायरिंग की सूचना पर एसओ दद्न सिंह
मय फोर्स के पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसओ सिंह ने बताया कि प्रधानी
चुनाव के रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के लोगों को चोटें लगी
हैं।