फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला कारागार में 846 बंदियों को खिलाई गई फाइलेरियारोधी दवा

Wed, 27 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार बस्ती में दो दिन में 846 बंदियों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई गई। पहले दिन सोमवार को 423 और मंगलवार को भी 423 बंदियों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई गई। जेल में कार्यरत स्टाफ और जेल के डॉक्टर को भी दवा खिलाई गई। डिप्टी जेलर ने भी दवा ली। बताया कि गंभीर रूप से बीमार बंदियों को दवा नहीं दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी मरवटिया से सुपरवाइजर पंकज वर्मा, अमन श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार पांडेय और पवन कुमार मौजूद रहे। जेल के फार्मासिस्ट दिवाकर द्विवेदी ने बैरक वार एक बार की दवा खिलवाई। बचे हुए बंदियों को 28 तारीख को टीम दोबारा जाकर दवा खिलाएगी। बताया कि कुछ लोगों की पेशी थी। महिला बैरक में महिला बंदियों को आज तीज पर्व की वजह से न देकर उन्हें 28 को दवा खिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें