फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंचवा ली कापियां बोर्ड ने नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका जांच का नहीं हुआ भुगतान
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद शिक्षक पारिश्रमिक भुगतान के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। कई बार शिक्षक संघों की तरफ से पारिश्रमिक भुगतान की मांग भी की गई, लेकिन तीन वर्षों से भुगतान नहीं किया गया।
हर वर्ष बोर्ड परीक्षा के बाद कॉपियों का मूल्यांकन होता है। केवल पिछले वर्ष यानी 2021 में कोरोना महामारी के कारण ना तो बोर्ड की परीक्षाएं हुई और ना ही कॉपियों का मूल्यांकन नहीं हुआ। इससे पहले वर्ष 2019 और 2020 में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया, लेकिन भुगतान करने में बोर्ड की तरफ से कोई दिलचस्पी नहीं दिखा जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार वर्ष 2019 और 20 का 24 लाख 51 हजार रुपये मूल्यांकन कार्य का बकाया है।
विज्ञापन

कॉपियों के मूल्यांकन के पारिश्रमिक भुगतान के लिए कार्यालय के माध्यम से बोर्ड को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से बकाया भुगतान के लिए बजट नहीं हो अवमुक्त किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते शिक्षकों का वर्ष 2019 का बकाया था। लेकिन, 2022 का भी अभी तक पारिश्रमिक भुगतान के लिए बिल केंद्रों की ओर से विभाग को नही भेजा जा सका। जिसके कारण अभी भुगतान मिलने की उम्मीद नहीं है। शिक्षक संगठनों ने कई बार विभाग पर भुगतान के धरना प्रदर्शन किया, लेकिन अधिकारी शासन से निर्णय होने का हवाला देकर टरका देते हैं। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों से काम कराने के बाद पारिश्रमिक भुगतान के लिए दौड़ाना अनुचित है। विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के कारण शिक्षकों का भुगतान नहीं हो सका। अगर भुगतान नहीं हुआ तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

धन आवंटन होने पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा : डीआईओएस
बकाया भुगतान शासन स्तर से किया जाना है। स्थानीय स्तर से जरूरी पत्राचार किया जा चुका है। धन आवंटन होने पर प्राथमिकता के आधार पर मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। 2022 मे मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। इस बार सभी केंद्रों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल को फीड करना है। मुख्यालय से सीधे शिक्षकों के खाते में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें