फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक और विशेष ट्रेन का संचालन आज से

Mon, 08 Jun 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के सुविधा के लिहाज से रेलवे प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। गोरखपुर-लखनऊ के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों को संचालन कराया जा रहा है। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से सिपाही परीक्षा को देखते हुए एक और अनारक्षित विशिष्ट ट्रेन का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया गया है, जो सोमवार से बुधवार तक चलेगी। 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 8 से 10 जून तक चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन से 13ः30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 13ः59 बजे, बस्ती से 14ः18 बजे, बभनान से 14ः45 बजे, मनकापुर से 15ः15, गोंडा से 15ः50 से होते हुए लखनऊ जंक्शन पर 18ः15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें