फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झंडा विवाद में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास एक बिरयानी होटल पर लगे झंडे को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी अनुज सिंह को हनुमानगंज-जमोलिया मार्ग पर हबीबुल्लाह के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

होटल संचालक मोहम्मद रफी और मालिक शैलेश कुमार यादव को पुलिस बुधवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। विवाद के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने सौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनुज, मोहम्मद रफी और शैलेश कुमार यादव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि अनुज सिंह और होटल मालिक शैलेश कुमार यादव छावनी थाना क्षेत्र के मुंडेरीपुर के रहने वाले हैं, जबकि होटल संचालक मोहम्मद रफी रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया का रहने वाला है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें