फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिपराकाजी में पशु आरोग्य मेला 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पशुपालन विभाग की ओर से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपराकाजी परिसर में 19 नवंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में गाय, भैंस, बकरी, भेड़ सहित अन्य पालतू पशुओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। पशुपालकों को पशुओं की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल, संतुलित आहार, हरा चारा प्रबंधन, कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही डेयरी व्यवसाय से अधिक मुनाफा कमाने के तरीके भी बताए जाएंगे। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुपालकों को जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें