फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनिकेत को मिला मोमेंटो ऑफ ऑनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और युवा खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट के लिए तैयार करने में क्रिकेट कोच अनिकेत उपाध्याय को दिल्ली में सम्मानित किया गया। मिरर्स स्पोर्ट्स वेंचर्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विवेक राणा ने उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में 28 वर्षों के योगदान के लिए ‘मोमेंटो ऑफ ऑनर’ प्रदान किया।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव भी मौजूद रहे।बीसीसीआई लेवल-1 और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से प्रमाणित कोच अनिकेत उपाध्याय पिछले 28 वर्षों से क्रिकेट कोचिंग और मेंटरशिप के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्तमान आईपीएल खिलाड़ी राहुल तेवतिया सहित कई रणजी ट्रॉफी, राज्य स्तरीय और भारतीय अंडर-19 स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया है।
इनमें चेतन शर्मा, गुजरात अंडर-23 टीम के कप्तान रह चुके अहान पोद्दार और जम्मू-कश्मीर के रणजी खिलाड़ी शिवांश शर्मा भी शामिल हैं। सम्मान मिलने पर अनिकेत उपाध्याय ने कहा कि उनका सपना बस्ती जैसे जिले से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और पेशेवर क्रिकेट में पहचान दिलाना है। वह अपना जीवन क्रिकेट को समर्पित कर जिले में आधुनिक और पेशेवर क्रिकेट संस्कृति को मजबूत करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें