फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा की डांट से नाराज किशोरी फंदे से लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मम्मी-पापा की डांट से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। थानाक्षेत्र के उग्रसेनपुर (पोखरनी) में शुक्रवार की रात मम्मी-पापा की डांट से नाराज किशोरी ने छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जसईपुर निवासी पवन कुमार शुक्ल पोखरनी चौराहे के पास उग्रसेनपुर में सड़क किनारे मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पवन व पत्नी ने 13 वर्षीय बेटी रागिनी को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह छत पर चली गई। देर रात जब परिजनों ने उसका कमरा बंद देखा तो खोलने के लिए खटखटाया, मगर अंदर से दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने प्रधान रामलखन उपाध्याय को बुलाया। प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में दरोगा तरुण शुक्ल ने नट-बोल्ट ढीला कर दरवाजा खोला तो वह कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी मिली। इस दौरान थाना प्रभारी सतानंद पांडेय भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें