फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ने की उठान में लापरवाही पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच (बभनान)। सहकारी गन्ना विकास समिति के आमा प्रथम गन्ना तौल केंद्र पर शनिवार को किसानों ने गन्ने की उठान व्यवस्था में लगातार हो रही लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि तौल केंद्र पर कई दिनों से गन्ना लदी खड़ी हैं, लेकिन ट्रकों की कमी के चलते गन्ने की उठान नहीं हो रही है। इससे गन्ना सूख रहा है और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान जटाशंकर पांडेय, बजरंगी, शिवकुमार, आरवी लाल, शैलेंद्र यादव, गुड्डू यादव, हरिश्चंद्र, सेवक, भोला यादव, परशुराम और मोहनलाल सहित कई किसानों ने एकजुट होकर केंद्र पर विरोध दर्ज कराया। किसानों का आरोप है कि तौल केंद्र का इंडेंट भी कम कर दिया गया है, जिससे गन्ना तौल में और देरी हो रही है।
किसानों ने उतराई के नाम पर 100 रुपये तक की अवैध वसूली रोकने की भी मांग की। इससे पहले शिवपुर तौल केंद्र पर भी इसी तरह की वसूली का विरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बभनान-वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित तौल केंद्र पर गन्ना न तौले जाने के कारण ट्रालियां सड़क पर खड़ी रहती हैं, इससे राहगीरों और वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इस संबंध में सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच के सचिव लालबहादुर ने बताया कि मामले से गन्ना निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें