फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी की किल्लत पर फूटा गुस्सा

Thu, 22 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बस्ती
विज्ञापन
महसो मे बैक से रूपया न मिलने पर पुतला फूका।
विज्ञापन
शहर के बैंकों और एटीएम में भले ही लाइनें छोटी होने लगीं हों लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों नोट की किल्लत अभी बरकरार है। सुबह से लाइन में लगे ग्राहकों का धैर्य जब जवाब देने लगा तो ओड़वारा में सड़क जाम कर दिया और महसों में पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

 
साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल बैंक ओड़वारा की कार्यप्रणाली से खफा खाताधारकों ने बस्ती-कांटे मार्ग जाम  कर दिया। सुबह सात बजे से लाइन में लगे खाता धारकों को जब साढ़े दस बजे बैंक  खुलते ही कैश नहीं है, का बोर्ड दिखा तो गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सड़क जाम के आधे घंटे के बाद बैंक के आरएम एसएन सिंह मौके पर पहुंचे और कहा कि सभी लोगों का भुगतान सोमवार को हो जाएगा। इस दौरान पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मार्ग से जाम हटवाया। बैककर्मियों ने बताया कि सोमवार को मुख्यालय से 10 लाख रुपये मिले थे जो खाताधारकों में बांट दी गई।

महसों प्रतिनिधि के मुताबिक दो दिन से पूर्वांचल बैंक के खाताधारक बिना रकम के लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी नोट नहीं मिलने से खाताधारकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तथा पुतला फूंका। बैंककर्मियों ने बताया कि ब्रांच में रकम नहीं हैं। आते ही सबको भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक बंद होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसी को जमा तो किसी निकासी व रुपये ट्रांसफर करने थे। खाता धारक गिरजा शंकर दुबे रुपये जमा करने महदेवा से आए थे। बाहर बैंक बंद होने का बोर्ड भी नहीं लगा था जिसके कारण लोग दोपहर तक इंतजार करते रहे।  गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल बैंक तथा स्टेट बैंक की शाखा में प्रति खाताधारक को दो  दो हजार रुपये दिए गए। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार स्टेट बैंक पोखरनी व पीएनबी फेटवा  में प्रति ग्राहक दो दो हजार रुपये  दिए गए। पीएनबी कलवारी में रकम वितरित की गई। पिछले तीन दिन से  पूर्वांचल बैंक कलवारी में रुपये वितरित नहीं होने से खाताधारकों में नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें