टिनिच। भानपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा अजगैवाजंगल के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को चकबंदी प्रक्रिया के लिए खुली बैठक हुई। किसानों ने चकबंदी के दौरान चक में मकान बनवाने के लिए अनुमति की जानकारी ली।
चकबंदी कानूनगो राजेश मिश्र ने कहा कि किसानों की जो शंकाएं थीं उसे दूर किया गया। ग्राम पंचायत में 2292 जोत के खातों का पड़ताल पूरा हो चुका है इसके बाद खतौनी तस्दीक की प्रक्रिया शुरू होगी। किसान सीताराम यादव, हरीराम, दीनानाथ चौधरी ने जानकारी मांगी। प्रधान प्रतिनिधि चंद्र शेखर, लेखपाल सुभाष यादव, धर्मेंद्र चौधरी, राकेश लाल, पप्पू वर्मा, जगदीश यादव, महेन्द्र चौहान, आनंद मिश्र, हरीश, जगन्नाथ, गणेश मौर्य मौजूद रहे। संवाद