फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात ट्रक चालक पर हादसे की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के नेहरु तिराहा रोडवेज के पास एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार महिला को चोट लग गई। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बैसिया कला थाना लालगंज निवासी कृष्ण कुमार पाल ने बताया कि 14 मई को उनकी पत्नी विद्यालय जाने के लिए कार से घर से निकली थीं। नेहरु तिराहे रोडवेज के पास एक ट्रक के चालक द्वारा ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पत्नी की कार को टक्कर मार दी गई है जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है तथा पत्नी शिखा सिंह को भी हल्की चोट आई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें