फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट संबंधी समस्या का शीघ्र निकलेगा प्रभावी समाधान : जगदंबिका पाल

Sat, 04 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सिद्धार्थनगर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से उत्पन्न समस्या का सरकार जल्द ही प्रभावी समाधान निकालेगी। एक निजी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने सांसद के समक्ष शिक्षकों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार नियमों में आवश्यक संशोधन कर दे, तो समस्या का स्वतः समाधान हो जाएगा। सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में गंभीर हैं और संबंधित मंत्रियों तक शिक्षकों का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संपर्क में हैं और शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने विस्तार से बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद टेट की अनिवार्यता से उत्पन्न स्थिति ने कई शिक्षकों को कठिनाई में डाल दिया है। सांसद ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हित में शीघ्र और संतुलित निर्णय लेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित मिश्र, स्नेहा शुक्ला, सुशीला शुक्ला, सतीश शंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता कृष्णचंद्र सिंह और दिनेश पाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें