बस्ती। ठंड का मौसम जैसे-जैसे बढ़ रहा है, कि उसका असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ने लगा है। बस्ती के रास्ते आने-जने वाली दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है। शनिवार को अमृतसर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10:30 घंटे व छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 घंटे की देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफार्म पर इंतजार करने वाले यात्री काफी परेशान नजर आए।
पूर्वोत्तर रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से चल नहीं है। उनमें नई दिल्ली स्पेशल अप एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे, सत्याग्रह अप एक्सप्रेस 2 घंटे, आनंद विहार स्पेशल अप 3 घंटे, वैशाली सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस 2 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन अप एक्सप्रेस 4 घंटे, अवध एक्सप्रेस 2 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे, अवध असम डाउन एक्सप्रेस 2 घंटे, अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस 3 घंटे अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत अमृतसर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर हुई।
इस ट्रेन को सुबह 6:45 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित है, जो अपने निर्धारित समय से 10:30 घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 3:10 बजे समय है जो 4:30 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के विलंब होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेन के इंतजार में यात्री कई घंटे तक प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में बैठना पड़ा रहा है। इसको लेकर यात्री परेशान नजर आए। पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए हर समय पल-पल ट्रेनों की जानकारी दिया जा रहा है।
जो भी ट्रेनें विलंब से चल रही है उसकी भी सूचना फौरन अवगत कराया जाता है। ट्रेनों का जैसे ही आने का संकेत होता है। तुरंत उस ट्रेन की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से कई बार यात्रियों को दी जाती है। इससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कभी-कभार ब्लॉक व मार्ग परिवर्तन होने की वजह से ट्रेनें लेट हो जाती है। इस समय कुछ क्षेत्रों में कोहरा पड़ने लगा है। उससे भी ट्रेनें लेट हो रही है।
ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे छह घंटे
मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन के इंतजार में 50 किलोमीटर दूर से आए यात्री को स्टेशन पर छह घंटे से अधिक देर तक बैठना पड़ा। एक्सप्रेस ट्रेनें इतना विलंब से चल रही है,कि मजबूर होकर लोगों को प्लेटफार्म पर समय काटना पड़ रहा है। -चांद ग्राम गंगवाल, बांसी सिद्धार्थ नगर
नहीं मिल पा रही ट्रेनों की सही जानकारी
सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली तक की यात्रा करनी है। स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में दो घंटे से बैठी रही। ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी। इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है। ठंड के चलते स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो रहा है। जिस ट्रेन से यात्रा करनी है। वह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब हो गई है
-सुभावती गोटवा बाजार