फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे मर रहे थे, अखिलेश लंदन की सैर कर रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बच्चे मर रहे थे, अखिलेश लंदन की सैर कर रहे थे’
विज्ञापन

हर्रैया/बस्ती। पूर्वांचल में दिमागी बुखार से बच्चे मर रहे थे और अखिलेश लंदन की सैर कर रहे थे। भाजपा ने विकास के साथ पूर्वांचल से दिमागी बुखार को खत्म कर दिया। सपा, बसपा की सरकारें क्षेत्र विशेष के लिए काम करती रही हैं। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार आई तो किसानों को पांच साल तक मुफ्त बिजली, बेटियों को स्कूटी, युवाओं को लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिया जाएगा। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को हर्रैया के बीआरसी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में शाह ने केंद्र और यूपी सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि पहले यहां मच्छर और माफिया से हर कोई परेशान था। भाजपा के सफाई अभियान से दिमागी बुखार और माफिया का सफाया हो गया। प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज, पांच एक्सप्रेस-वे अस्तित्व में आए। ये विकास की कहानी बयां कर रहे हैं। आज यूपी देश में दूसरे नंबर पर है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा करते थे कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर खून की नदियां बहेंगी, लेकिन मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का मुकुट बना दिया। ऐसा हो गया और एक कंकड़ भी नहीं फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पहले आतंकी देश में घुस आते थे। अब भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है। सपा और बसपा परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर चलती है। जनसभा में सांसद हरीश द्विवेदी, हर्रैया प्रत्याशी अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें