फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट रहेेंगी एंबुलेंस, पांच मिनट में मौके पर 

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां प्रशासनिक अमला कमर कस चुका है वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। जिन चार नगर पंचायतों और एक नगर पालिका में चुनाव है। वहां एंबुलेंस को अलर्ट रखा गया है। सूचना के पांच मिनट के अंदर एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी। इसके अलावा चुनाव क्षेत्र के आसपास के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रभारी के अलावा तीन-तीन डॉक्टर मौजूद रहेंगे। मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां दो डॉक्टर ड्यूटी पर होंगे। 
विज्ञापन

जिले की चार नगर पंचायतों हर्रैया, रुधौली, बभनान और बनकटी के अलावा नगर पालिका में बुधवार को मतदान है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी की है। जिला मुख्यालय से लेकर सभी चुनाव वाले क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण क्षेत्र की एंबुलेंस को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव स्थल के सबसे नजदीकी क्षेत्र में मौजूद होंगे। जैसे ही सूचना मिले तत्काल स्थान का पता कर वहां पांच मिनट में पहुंच जाएं। चुनाव में कुल 108 एंबुलेंस 23, 102 एंबुलेंस 33 और लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से सुसज्जित दो एंबुलेंस को सभी आवश्यक उपकरणों की जांच-पड़ताल कर फर्स्ट एड सुविधाओं से तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों को कुल 180 फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 60 बॉक्स रिजर्व रखे गए हैं। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। एंबुलेंस तैयार हैं। इसके अलावा चुनाव क्षेत्र में स्थित अस्पतालों में प्रभारी के अलावा दो आयुर्वेदिक डॉक्टर और एक एमबीबीएस की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें