फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस ने दूसरी लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के बलुआ चौबे गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को रविवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़कर फेंक दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी तो लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गौर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई। इसके बाद लोग शांत हुए। ग्रामीणों का कहना था कि बलुआ चौबे गांव में बहुत पहले से आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। माहौल को खराब करने के उद्देश्य से कुछ अराजक तत्वों ने उसे तोड़कर फेंक दिया।
प्रतिमा के तोड़े जाने पर गांव के कुछ लोग विरोध करने लगे। कुछ देर बाद क्षेत्र के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने तत्काल नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही आश्वासन दिया कि जिसने भी प्रतिमा को खंडित किया है, उसकी पहचान करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। गौर थाने के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि बलुआ चौबे गांव में आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित करा दी गई है। प्रतिमा खंडित करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें