फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर मूर्ति, तनाव

विज्ञापन
टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बारहछत्तर धाम मे बुद्ध मंदिर पर डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर - फोटो : प्राथमिक विद्यालय पुरे खैरी का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के बारहछत्तर धाम स्थित बुद्ध मंदिर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर खंडित मूर्ति को हटाया गया और उसकी जगह नई मूर्ति स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारी बारहछत्तर धाम स्थित बुद्ध मंदिर पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार की सुबह लोगों ने खंडित हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर गौर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीण आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और नई मूर्ति लगवाने की मांग की। काफी देर तक हंगामा चला।
एसओ गौर अतुल अंजन ने बताया कि अज्ञात तत्वों द्वारा माहौल खराब करने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह करीब सात बजे से ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया था और तत्काल कार्रवाई करते हुए नई मूर्ति स्थापित कर दी गई। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह की पहल पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्र शेखर चौधरी और मंदिर समिति के साथ वार्ता कर मूर्ति की सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाने का कार्य भी निर्माण लिया गया है।
विज्ञापन

मौके पर वाल्टरगंज थानाध्यक्ष शशांक सिंह, नायब तहसीलदार भानपुर पूजा वर्मा, राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव, कृष्ण कुमार साहू, हर्रैया से तहसीलदार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें