मुंडेरवा। गन्ना विकास इंटर कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के वे पूर्व छात्र शामिल हुए जो नौकरी, व्यवसाय या कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और पूर्व प्रमुख रमेश बहादुर सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के छात्रों ने देश-दुनिया में अपना परचम लहराया है। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी की प्रतिमा विद्यालय प्रांगण में लगवाने की घोषणा की। पूर्व छात्र व सेवानिवृत्त तहसीलदार चौधरी गिरवर सिंह ने भी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी भी इंटर तक की पढ़ाई इसी कॉलेज में हुई। कॉलेज के छात्र नलकूप चालक परशुराम राय ने विद्यालय को चार पंखे भेंट किए। सम्मेलन में हाईकोर्ट के वकील फूलचंद्र सिंह, रामशंकर निराला, एडवोकेट सुमित्रा सिंह, डॉ. सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
पूर्व छात्रों में मधुसूदन पांडेय, डॉ. धीरज नारायण पांडेय, निरुपम मिश्र, राधेश्याम चौधरी, लालचंद्र चौधरी, प्रेम चंद शर्मा, गोरखनाथ शुक्ल, जगराम प्रसाद चौधरी, मानसिंह, रुद्रनरायन त्रिपाठी, भारतेंदु प्रताप सिंह, प्रवीन कुमार, कृष्ण कांत तिवारी, हेमंत चौधरी, राजेश पांडेय, अशोक चौधरी, नंदकिशोर, परशुराम राय, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, मुहम्मद समीम, राजेश यादव, बंटी दूबे मौजूद रहे। संचालन अरविंद पांडेय और संतोष पांडेय ने किया।