फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एचआईवी, सिफलिस व हेपेटाइटिस के रोगी चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। नगर पंचायत रुधौली में महेश प्रताप इंटर कॉलेज में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। सात सौ से अधिक लोगों की सेहत जांची गई। संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की ओर से राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी निर्देशन में आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रबंधक मैनेजर प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे से देर शाम तक हेल्थ कैंप लगा। चिकित्सकों ने लोगों की सेहत जांची और टीबी, एचआईवी, सिफलिस समेत अन्य संक्रमण वाले रोग के मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिह्नित किया गया। शिविर का शुभारंभ गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। रुधौली नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राम अनुग्रह, डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. एके मल्ल, डॉ. रमाशंकर विद्यार्थी, डॉ. विवेक पटेल, डॉ. भावना, लक्ष्मीकांत ओझा, आशा चौधरी, अमित, अपर्णा मिश्रा, प्रज्ञा पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव, अब्दाल अहमद आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें