फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पढ़ाई के साथ ही कॅरियर को लगेंगे उम्मीदों के ‘पंख’

Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कॅरियर बनाने की राह सुझाई जाएगी। इसके लिए पंख पोर्टल पर बच्चों का जल्द ही पंजीकरण शुरू किया जाएगा। स्कूलों में कॅरियर मेले लगाए जाएंगे। वहीं कॅरियर की राह दिखने के लिए स्कूलों में पुलिस, प्रशासन और बैंक अधिकारियों के साथ उद्यमी, डॉक्टर, इंजीनियर आदि को बुलाकर छात्र-छात्राओं के रुचि के अनुसार कॅरियर की राह बताई जाएगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ हो चुका है। विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के साथ ही पठन-पाठन का काम भी शुरू हो चुका है। अभी सबसे अधिक जोर विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर है। माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर अभिभावकों से संपर्क साध रहे हैं। विद्यालयों में उच्च ट्रांजिट रजिस्टर रखा गया है। इसमें कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण, कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले विद्यालयों का नाम आदि दर्ज किए जा रहे हैं। बच्चों का यह नामांकन अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा।
माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने पढ़ाई के साथ ही बच्चों को कॅरियर से संबंधित जानकारी देने पर जोर दिया है। इसके लिए वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर में शिक्षा निदेशक ने इस पर विशेष जोर दिया है। इससे इंटर पास करने से पहले बच्चों को सही दिशा मिल सके।
विज्ञापन

कॅरियर के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों को कॅरियर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। हर माह के 15 दिन पर विद्यालयों में कॅरियर गाइडेंस मेला लगाने की भी तैयारी है। मेला में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, डाॅक्टर, इंजीनियर, बैंक अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी और न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी पहुंच कर बच्चों को कॅरियर के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जरूरी टिप्स देंगे।
इसके अलावा बच्चों को चरित्र निर्माण, राष्ट्र भक्ति, समाज सेवा, कर्तव्य परायणता, सत्य निष्ठा, महापुरुषों के जीवन चरित्र, पर्यावरण, जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा नियमों को बताकर जागरूक करने के लिए विद्यालयों में नया सवेरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें