फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 13 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर शनिवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक अंकुर वर्मा, संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

चित्रगुप्त मंदिर गौरीदत्त धर्मशाला से शुरू हुई यह यात्रा पीली कोठी गांधी नगर होते हुए कंपनी बाग, मालवीय रोड के रास्ते वापस चित्रगुप्त मंदिर पर पहुंची। मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, अशोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डाॅ. सौरभ सिन्हा, मुकेश, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने कहा कि युगपिता ब्रह्मा की काया से उत्पन्न होने के कारण इनका कुल ‘कायस्थ’ कहलाता है।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नवीन प्रदीप श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव ‘गोला’ प्रदीप श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव, गोप श्रीवास्तव के साथ ही चित्रांश परिवार के साथ विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें